जनप्रतिनिधियों-प्रशासन ने मिलकर की भरत घाट की सफाई।
जिला पंचायत के सदस्य संजय सिंह और उनकी टीम ने लगातार मोर्चा लेकर घाट को स्वच्छ करने का लक्ष्य ले लिया है, उनकी टीम का उत्साह बढ़ाने और उनका साथ देने के लिए ADM विकास सिंह और CEO जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह ने प्रतीकात्मक श्रमदान किया।