परैया: परसावां: हत्या के प्रयास में नामजद पिता-पुत्र गिरफ्तार, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
Paraiya, Gaya | May 24, 2026 परसावां में शुक्रवार संध्या लड़की देखने जा रहे हैं चारपहिया वाहन सवार से बाइक चालक युवक ने झगड़ा कर लिया। इसके बाद युवक व उसके परिजनों ने मिलकर वाहन सवार लोगों को घर के कमरे में बंद करके लाठी डंडे से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल नयकी अहरि निवासी पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी पिता पुत्रों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।