जांजगीर: भीमा तालाब को बचाने के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब, विधायक ब्यास कश्यप की अपील पर जुटे लोग
शहर की ऐतिहासिक धरोहर भीमा तालाब के संरक्षण और बदहाली दूर करने की मांग को लेकर जनआंदोलन हुआ। विधायक ब्यास कश्यप की अपील पर बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए और तालाब की सफाई, संरक्षण तथा पुनर्जीवन के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। आंदोलन में शामिल लोगों ने कहा कि भीमा तालाब जांजगीर की पहचान है और इसकी उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।