चरपोखरी: चरपोखरी कृषि भवन में किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन
प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष टुनन कुमार सिन्हा का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। उद्घाटन समारोह के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने कहा कि अध्यक्ष कार्यालय शुरू होने से किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान होगा।