ब्यौहारी: ब्यौहारी जोरा गांव में निर्माणाधीन पुलिया के पास युवा कांग्रेस ने धरना दिया, ज्ञापन सौंपा
रीवा से टेटका पहुंच मार्ग निर्माण में लापरवाही के खिलाफ कलेक्टर के नाम तहसीलदार को युवा कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा है। पहले धरना दिया गया और फिर बाद में ज्ञापन सौपा गया, यह धरना प्रदर्शन जोरा गांव में निर्माणा धीन पुलिया के पास किया गया, ज्ञापन के समय , विक्रम सिंह , पप्पू साकेत , पवन पटेल , राजकुमार पटेल शामिल हुए। शनिवार की शाम 5:00 बजे ज्ञापन सौंपा गया।