ह्यूमन रंगोली से छात्राओं ने दिया सेवा, एकता और समर्पण का संदेश
________________
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित
________________
विकसित भारत 2047 के निर्माण में योगदान देने का दिलाया संकल्प
________________
खरगोन 10 अक्टूबर 2026। शासकीय कन्या महाविद्यालय, खरगोन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘ह्यूमन रंगोली’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने सामूहिक सहभागिता के माध्यम से सेवा, एकता, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।
प्रतिभागियों ने मानव आकृतियों एवं सामूहिक विन्यासों के माध्यम से सामाजिक सेवा और परस्पर सहयोग का महत्व प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सेवा भाव विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. यादव ने संकाय सदस्यों एवं छात्राओं को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हरसंभव योगदान देने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026’ की मुख्य थीम ‘एनईपी: शिक्षा से विकसित भारत’ के अंतर्गत निमाड़ी लोक संस्कृति एवं पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस अवसर पर डॉ. ममता गोयल, डॉ. मोनिका चौहान सहित महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान
Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Oct 10, 2026