हरदोई: जगदीशपुर चौराहे पर बाइक सवार युवक का पुलिस ने काटा चालान, युवक ने पुलिस पर पिटाई का लगाया आरोप
Hardoi, Hardoi | Apr 2, 2026 लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन कस्बे के मोहल्ला भीख थोक निवासी एक क्लिनिक पर कंपाउंडर मोहित बुधवार देर शाम बाइक से घर जा रहा था। उसी दौरान जगदीशपुर चौराहे पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसे रोक लिया।मोहित का आरोप है कि पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी।इस दौरान वह वंहा से भागा तो एक ट्रैक्टर से टकरा गया। इसमें वह घायल हो गया।परिजन युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर आए।