टीकमगढ़: चकरा: घर के काम को लेकर देवर ने की मारपीट, घायल महिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरा निवासी नेहा यादव के साथ घर के कामकाज को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान देवर ने मारपीट कर दी, जिससे महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।