रामनगर में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, आदिल खान समेत 40 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
रणजीत रावत ने माला पहनाकर किया स्वागत, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
रिपोर्टर अरबाज़ खान
स्थान रामनगर उत्तराखंड
रामनगर में कांग्रेस को मिली बड़ी सियासी मजबूती!
आजाद समाज पार्टी के रामनगर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आदिल खान के नेतृत्व में 40 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
कांग्रेस कार्यालय रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने सभी नए सदस्यों को फूल-माला पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
इस दौरान मोहम्मद आदिल खान का कांग्रेस में शामिल होना खासा चर्चा में रहा। आदिल खान के साथ आजाद समाज पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष शाहरुख सेरिया समेत तीन दर्जन से अधिक युवा कांग्रेस में शामिल हुए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, जबकि बेरोजगारी और लगातार पेपर लीक होने से युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि जनता और युवा अब कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजर से देख रहे हैं।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में मोहम्मद आदिल खान, शाहरुख सेरिया, मोहम्मद रिजवान, सैयद यासीन, डॉ. फैजान, मोहम्मद सोहेल, शाहनवाज, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद राजा, समीर अली, अमन सैफी, मोहसिन, सरताज अली, अयान कुरेशी, जीशान, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद नदीम सहित दर्जनों युवा शामिल रहे।
इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कांग्रेस नेता भुवन चंद पाण्डेय, कमल नेगी, सुमित तिवारी, आनंद कपकोटी, गाजी करीम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुल मिलाकर, विधानसभा चुनाव से पहले रामनगर में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा है
#Ramnagar #Congress #AdilKhan #RanjitRawat #UttarakhandPolitics #RamnagarNews #CongressNews #PoliticalNews #UttarakhandNews #CourageReports #BreakingNews #UttarakhandTrendNews #Election2026 #CongressJoinings