हरिद्वार: कांवड़ में तैनात होंगे लगभग 5500 पुलिसकर्मी, धारदार हथियारों और बिना साइलेंसर की बाइक पर प्रतिबंध की SSP ने दी जानकारी
हरिद्वार कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए साढ़े पांच हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। धारदार, नुकीले हथियारों के साथ ही बिना साइलेंसर की बाइक पर भी प्रतिबंध रहेगा। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात फुट की ऊंची कांवड़ लाने पर रोक रहेगी और नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। QR कोड भी लगाए गए हैं।