रामगढ़: नौगांवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुराने सिक्कों के लालच में साइबर ठगी करने वाला आरोपी दबोचा गया
Ramgarh, Alwar | Sep 6, 2026 सोशल मीडिया पर पुराने सिक्के और नोट बेचने के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ नौगांवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी शाहिद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।