निज़ामाबाद: सरायमीर पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी, अभद्र व्यवहार एवं मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता पक्ष की तहरीर पर 15 मई 2026 को कोतवाली सरायमीर में मुकदमा दर्ज किया गया था मामले में कटघर जलाल निवासी आकाश चौहान पुत्र राजदेव चौहान है।