भिंड: कॉलेज जाने की बात कहकर निकली छात्रा का चंबल नदी में मिला शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका
Bhind, Bhind | Dec 2, 2025 भिंड में मंगलवार को 20 वर्षीय ज्योति कैन नाम की छात्रा अपने घर से कालेज जाने की बोलकर निकली थी। ज्योति के पिता ने मंगलवार को लगभग 3 बजे बताया कि 1 बजे के आसपास बच्ची का फोन आया जब वह चिल्ला रही थी ऐसा लग रहा था कि किसी के दबाव में है उसके बाद अचानक से मोबाइल बंद हो गया। लगभग 2:00 पुलिस का फोन आया जब चंबल नदी पर जाकर देखा तो ज्योति मृत अवस्था में पड़ी थी।