फोटोग्राफी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को अपनाना समय की मांग : जिला प्रधान रोहित लाडवाल
भिवानी फोटोग्राफर यूनियन द्वारा कार्यशाला आयोजित, वरिष्ठ फोटोग्राफर अशोक शर्मा का किया गया सम्मान
भिवानी, 24 अगस्त : तकनीक के इस आधुनिक दौर में फोटोग्राफी के क्षेत्र में आ रहे नए बदलावों और आधुनिक उपकरणों से रूबरू कराने के उद्देश्य से भिवानी फोटोग्राफर यूनियन द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। रोहतक गेट स्थित एक निजी रेस्तरां में आयोजित इस कार्यशाला का नेतृत्व यूनियन के जिला प्रधान रोहित लाडवाल ने किया। कार्यशाला में कैमरा निर्माता कंपनी कैनन के तकनीकी विशेषज्ञों ने शिरकत की और भिवानी जिले भर से पहुंचे फोटोग्राफर्स को अत्याधुनिक कैमरों, नए फीचर्स और आधुनिक फोटोग्राफी तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्हे फोटोग्राफी, फोटोशूट सहित अन्य तकनीकों बारे जानकारी दी गई। वर्कशॉप के दौरान जिला प्रधान रोहित लाडवाल का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी 62 फोटोग्राफर्स को जिला प्रधान रोहित लाडवाल ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ फोटोग्राफर्स अशोक शर्मा को का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भिवानी फोटोग्राफर यूनियन के जिला प्रधान रोहित लाडवाल ने कहा कि आज का दौर डिजिटल क्रांति और उन्नत तकनीक का है। फोटोग्राफी केवल एक पेशा नहीं, बल्कि एक कला है और इस कला को निखारने के लिए हमें आधुनिक तकनीकों से लगातार अपडेट रहना होगा। नई पीढ़ी के कैमरों और सॉफ्टवेयर की सही समझ हमारे फोटोग्राफर्स के काम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता प्रदान कर सकती है। भविष्य में भी यूनियन द्वारा इस तरह की वर्कशॉप और ट्रेनिंग प्रोग्राम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बादल फोटो स्टूडियो, सलाहकार नटराज स्टूडियो, साक्षी फ्रेम फोटो स्टूडियो, बीएस ठाकुर, शर्मा जी खरक, नेशनल फोटो स्टूडियो, फ्रेंड्स फोटो स्टूडियो, दहिया फोटो स्टूडियो, अमित कलर लैब, तंवर फोटो स्टूडियो, रोहिल्ला फोटो स्टूडियो, कुंवर विजन फोटो स्टूडियो, नंद फोटो स्टूडियो, मलिक फोटो स्टूडियो भी मौजूद रहे।