अल्बर्ट एक्का (जारी): पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पहले व्हाट्सएप पर डाला स्टेटस
जारी थाना क्षेत्र के सकतार आमगांव निवासी 20 वर्षीय संजू चिक बड़ाइक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि संजू शौच के लिए खेत की ओर गया था जहां उसने बरगद के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। करीब दो वर्ष पूर्व संजू ने हर्रा डिपा गांव की एक युवती को अपने साथ रखा था। दोनों के बीच पति-पत्नी जैसा संबंध था दोनों में नहीं बन रहा था।