सांगोद: सांगोद में विधिक जागरूकता के तहत नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित, कनवास सिविल न्यायाधीश ने दिए आदर्श नागरिक बनने के गुर
Sangod, Kota | Jul 22, 2026 सांगोद क्षेत्र में कनवास में विधिक जागरूकता अभियान के तहत नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और कानून का पालन करने का संदेश दिया गया। कनवास स्थित वसुधा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार दोपहर 12 बजे सिविल न्यायाधीश कनवास के मुख्य आतिथ्य में विधिक जागरूकता के अंतर्गत नशा मुक्ति शिविर आयोजित किया गया।