मैहर: संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने के लिए मैहर से सैकड़ों कांग्रेसजन जबलपुर रवाना
मैहर। संविधान दिवस पर जबलपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने के लिए मैहर से सैकड़ों कांग्रेसजन रवाना हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा (डब्बू) और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था जबलपुर पहुंचा।