विश्व रेबीज दिवस पर रामगढ़ पशु चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम,12 पालतू कुत्तों का किया रेबीज टीकाकरण
विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को रामगढ़ कस्बे के सब्जी मंडी स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पशुपालकों को रेबीज बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
पशु चिकित्सा विभाग के उप निदेशक प्रेम सिंह मीणा ने बताया कि विश्व रेबीज दिवस के तहत पशुपालकों को जागरूक करने के साथ पालतू कुत्तों के नियमित टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान कस्बे में पालतू कुत्ते पालने वाले लोगों को पशु चिकित्सालय बुलाकर करीब 10 से 12 कुत्तों को रेबीज से बचाव के टीके लगाए गए।
उप निदेशक प्रेम सिंह मीणा और पशु चिकित्सक हरिसिंह वर्मा ने पशुपालकों को बताया कि रेबीज एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए पालतू कुत्तों का समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने पशुपालकों से कुत्तों का नियमित टीकाकरण कराने तथा किसी संदिग्ध पशु के काटने पर लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी।
अधिकारियों ने कहा कि रेबीज से बचाव के लिए जागरूकता के साथ-साथ पालतू पशुओं का समय पर टीकाकरण आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को बीमारी के खतरे और रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा।
Alwar, Alwar | Sep 28, 2026