करेरा: नारही माध्यमिक विद्यालय में SDM ने शिक्षक बनकर पढ़ाया पाठ, स्कूल चले अभियान प्रवेश उत्सव सम्पन्न
करैरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक विद्यालय नारई में स्कूल चले अभियान के तहत प्रवेश उत्सव कार्यक्रम उत्साह और प्रेरणा के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि SDM करैरा अनुराग निंगवाल रहे,जिनकी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर करैरा बीईओ सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद थे