रातू: पीसीसी सड़क पर आवास निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, सीओ, बीडीओ व थाना में दिया आवेदन
Ratu, Ranchi | Aug 21, 2026 रातू प्रखंड क्षेत्र के पाली गांव में सरकारी पीसीसी सड़क पर आवास निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए रातू के अंचल अधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना में लिखित आवेदन देकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की है। आवेदन पर 70 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पाली निवासी राधेश्याम तिवारी को अबुआ