रायडीह: रायडीह में अलग-अलग जगहों पर सर्पदंश से युवक और वृद्ध महिला घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Raidih, Gumla | Sep 23, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में एक वृद्ध महिला और एक युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना रायडीह थाना क्षेत्र के डुरु टोली गांव की है। 65 वर्षीय बिमला देवी, पति स्वर्गीय दिलीप ठाकुर, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे घर के बाहर कटहल के पेड़ के नीचे बैठी थीं।