पटियाली: पटियाली में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई
पटियाली में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। चेयरपर्सन कंचन शाक्य की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा मुख्य अतिथि और प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा विशिष्ट अतिथि रहे। नव-नामित सभासद शिशुपाल सिंह राठौर, गौरव प्रकाश गुप्ता और शिवानी माथुर को न्यायिक उपजिलाधिकारी आतीश कुमार सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।