घाटमपुर: बिधनू के रमईपुर में हाईवे किनारे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक महिला की हुई मौत
बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर इलाके में हाईवे किनारे सवारी का इंतजार कर रही महिला को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। घटना शनिवार सुबह की है। हादसे में गंभीर रूप से गए महिला को इलाज के दौरान मौत हो गई। बिधवू पुलिस ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।