घाटमपुर: भदरस गांव में खेत पर काम कर रहे बुजुर्ग किसान पर मधुमक्खियों ने किया हमला
घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव में खेत पर काम कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान राजेंद्र प्रसाद पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। परिजनों द्वारा गंभीर हालत में बुजुर्ग किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।घायल किसान के बेटे ने शुक्रवार सुबह 10:00 बजे बताया मधुमक्खियां ने हमला किया था इलाज चल रहा है।