घाटमपुर: सजेती में ग्रामीणों ने बिना अनुमति के लगाई अंबेडकर की प्रतिमा, पुलिस द्वारा प्रतिमा ले जाने पर किया गया विरोध प्रदर्शन
सजेती में ग्रामीणों ने बिना अनुमति के ग्राम समाज की जमीन पर चबूतरा बनाकर उसमें अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी।पुलिस को सूचना हुई तो पुलिस अंबेडकर प्रतिमा को थाने लेकर गई।थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया ग्रामीणों के पास कोई अनुमति नहीं थी।कुछ अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया और विरोध प्रदर्शन किया।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।