शिकोहाबाद: जेएस यूनिवर्सिटी में हुए फर्जीवाड़े को लेकर गठित समिति ने यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंचकर कई बिंदुओं पर जानकारी हासिल की
जेएस यूनिवर्सिटी में हुए फर्जीवाड़ा को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में बनाई गई समिति व राजस्व विभाग की टीम जेएस यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुँची, साथ ही नापतोल के अलावा कई बिंदुओं पर जानकारी हासिल की। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे करीब टीम कैंपस से बाहर निकली। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (समिति अध्यक्ष) शत्रुहन वैश्य, एसडीएम शिकोहाबाद आदि मौजूद रहे।