शिकोहाबाद: भांडरी गांव में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की खेत में खड़े-खड़े गिरने के बाद हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र भांडरी गांव निवासी आदेश कुमार सीआरपीएफ में जवान है उसकी पोस्टिंग सीलॉंग में है। वह होली की छुटटी पर घर आया था, सोमवार दोपहर दो बजे करीबन खेत पर गया था परिजनों के मुताबिक खाना खाकर खड़ा हुआ था तभी अचानक खड़े खड़े गिर गये, उसके बाद नहीं उठे। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गये मृत घोषित कर दिया। अन्य अस्पताल भी लेकर गये सभी जगह मना कर दिया।