शिकोहाबाद: पेड से टकराई दरोगा की कार, मौके पर हुई मौत, शव को पैतृक गांव थाना खैरगढ क्षेत्र फतेहपुर (नरायन) लाया गया
बता दें कि थाना खैरगढ क्षेत्र गांव फतेहपुर (नरायन) निवासी नीरज यादव पुत्र श्री हरिप्रसाद की वर्तमान में कचहरी चौकी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर पर उपनिरीक्षक के पद पर पोस्टिंग थी, होली के अवकाश पर घर आये थे, यहां से वापिस स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा अपनी ड्यूटी पर जाने को निकले थे। मेरठ के सरधना के पास सोमवार उनकी कार पेड से टकरा गयी। जिससे मौके पर ही मौत हुई।