शिकोहाबाद: थाना मटसेना क्षेत्र के इटोरा रोड पर टेम्पो से उतरते समय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, व्यक्ति हुआ घायल
थाना मटसेना क्षेत्र इटोरा रोड पर रविवार सुबह टैम्पो से उतरते वक्त इटोरा निवासी सत्यप्रकाश को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिलाया।