सीकर: जयपुर से सीकर रोडवेज बस से आ रही महिला के पर्स से चोरी हुए लाखों रुपए के गहने पुलिस जुटी मामले की जांच में
Sikar, Sikar | Mar 22, 2024 जयपुर से सीकर रोडवेज की बस से आ रही एक महिला के पर्स से लाखों रुपए के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है ।लोसल की रहने वाली पीड़िता कविता ने इस संबंध में गुरुवार रात को उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज कराया की बस में रखे उसके पर्स से कोई लाखों रुपए के गहने चुराकर ले गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।