सीकर: कोतवाली थाने में ई-मित्र संचालक द्वारा इस्तगासे के जरिए एकाउंट से 2 लाख रुपए निकाले जाने का मामला करवाया दर्ज
Sikar, Sikar | Mar 21, 2024 सीकर के कोतवाली थाने में इस्तगासे के जरिए ईमित्र संचालक के अकाउंट से बिना उसकी जानकारी के दो लाख रुपए निकालने का मुकदमा दर्ज हुआ है।जानकारी के अनुसार ई मित्र संचालक राम अवतार ने तीन लोगों के खिलाफ बिना उसकी जानकारी और अनुमति के दो लाख रुपए निकालने की पुलिस को शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।