सीकर: तारपुरा हवाई पट्टी पर असम के मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sikar, Sikar | Mar 21, 2024 असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा आज एक दिन के दौरे पर सीकर आए। सीकर के तारपुरा स्थित हवाई पट्टी पहुंचने पर खंडेला विधायक सुभाष मील सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया ।तारपुरा हवाई पट्टी से असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा खाटू श्याम जी के लिए रवाना हो गए जहां पहुंचकर उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन किए।