सीकर: गोरिया जीण माता रोड पर दो कारों की भिड़ंत में घायल हुए तीन लोगों को लाया गया कल्याण अस्पताल, एक व्यक्ति की हुई मौत
Sikar, Sikar | Mar 21, 2024 सीकर जिले के गोरिया जीण माता रोड पर दो कारों की भिड़ंत में घायल हुए तीन लोगों को सीकर के कल्याण अस्पताल लाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दो कारों की भिड़ंत हो गई थी इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं कल्याण अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।