चार साल से फरार ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
स्वरूप नगर थाना पुलिस ने करीब ₹65 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर डीसीपी सेंट्रल की ओर से ₹25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2021 में उसके खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और आईटी एक्ट समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस टीम ने सुराग के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। मामले में आगे की पूछताछ और कार्रवाई जारी है।
📍 कानपुर नगर | ग्राउंड जीरो न्यूज़
.
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #SwaroopNagar #CrimeNews