राष्ट्रगान विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सतीश महाना के खिलाफ नारेबाजी
कानपुर में राष्ट्रगान के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ प्रदर्शन किया। मेस्टन रोड से कोतवाली चौराहे तक हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और प्रतीकात्मक पुतला लेकर पहुंचे। पुतले में आग लगाने के प्रयास को पुलिस ने रोक दिया और पुतला कब्जे में ले लिया।
कांग्रेस ने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए सतीश महाना पर राष्ट्रगान पूरा होने से पहले वहां से चले जाने का आरोप लगाया और सार्वजनिक माफी की मांग की।
.
#Kanpur #KanpurNews #Congress #SatishMahana #Rashtragaan PoliticalNews UPNews KanpurLive