प्रयागराज: न्यायालय ACJM 07 द्वारा निर्गत NBW से संबंधित वारंटी अभियुक्त को जॉर्ज टाउन पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना जार्ज टाउन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर न्यायालय ए.सी.जे.एम 07 इलाहाबाद द्वारा निर्गत NBW से संबंधित वारंटी अभियुक्त को उसके निवास स्थान जार्ज टाउन से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर थाना जार्ज टाउन में पहले से एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।