प्रयागराज: सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान मंदिर प्रबंधन की ओर से एक प्रेस वार्ता की गई
बुधवार को सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान मंदिर प्रबंधन की ओर से एक प्रेस वार्ता की गई जिसमें मंदिर प्रबंधन ने पूर्व कोषाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही उनका कहना है,कि पूर्व कोषाध्यक्ष मंदिर की छवि धूमिल कर रहे हैं ।जो भी दुकानों से किराया आता है वह मंदिर में लगता है और ना ही यहां पर कोई साइकिल स्टैंड संचालित हो रहा है।