प्रयागराज: घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा की बैटरी खुले आम चोरी करता पकड़ा गया चोर
प्रयागराज थाना कोतवाली अंतर्गत जॉनसेनगंज चौराहे पर चोरों का हौसला बुलंद होता जा रहा है।घर के बाहर खड़े ई रिक्शा की बैटरी खुले आम चोर निकलता हुआ पकड़ा गया। घर वालों ने जब चोर को देखा तो पड़ोस के लोगों को बुला लिया और चोर को पकड़ लिया। उसके बाद सूचना पुलिस को दी गई स्थानीय लोगों ने चोर को पुलिस को सौंप दिया।