कोईलवर: गीधा थाना की बड़ी कार्रवाई, हत्या सहित अन्य मामलों में वांछित आरोपी को पुलिस ने बिशनपुरा से दबोचा
गीधा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगीन मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुधीर राम पिता- धनेज राम, निवासी बिशूनपुरा, थाना गीधा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि आरोपी को हत्या सहित अन्य बड़े मामलों थाना क्षेत्र के बिशनपुरा से गिरफ्तार कर मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे जेल भेज दिया गया।