जांजगीर: सेवा संकल्प अभियान: सेमरा में सेवा सेतु शिविर, आजीविका ऋण मेले में ₹19.43 करोड़ की राशि प्रेषित
संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत सेमरा के हाई स्कूल परिसर में “सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए।