🚨 बाराबंकी पुलिस | निरीक्षण
📢 “हेलो… हेलो…! आवाज क्लियर आ रही है या नहीं?”
👮♀️ पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण
बाराबंकी की पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी ने रिजर्व पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बहुउद्देशीय हॉल, परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया।
🚔 इसके साथ ही कानून-व्यवस्था एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार वज्र वाहन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वाहन में लगे संचार उपकरणों, सुरक्षा संसाधनों और एंटी-रॉयट गियर की जांच की।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वाहन और उपकरण हमेशा दुरुस्त एवं क्रियाशील स्थिति में रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
#BarabankiPolice #UPPolice #SPBarabanki #RavinaTyagi #PoliceInspection बाराबंकी
Sirauli Gauspur, Barabanki | Oct 11, 2026