🚨💔 ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप!
😢 रात में मैगी खाने के बाद सोया परिवार, सुबह बिस्तर पर मिले पांचों के शव!
📍 ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश।
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला श्रीपदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटा लड्डू (11), बेटी मिष्टी (7) और छोटा बेटा साक्षत (3) शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब परिवार के लोग देर तक नहीं जागे, तो पड़ोसियों को शक हुआ। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर पांचों बिस्तर पर पड़े दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और पांचों के शव बरामद किए।
परिजनों के मुताबिक, परिवार ने रात में मैगी नूडल्स खाए थे। शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।
💔 एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। आखिर इस परिवार के साथ क्या हुआ, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।
#GreaterNoida #BreakingNews #ग्रेटरनोएडा #उत्तरप्रदेश #दर्दनाकघटना मैगी खबरहलचल