बड़वानी में मोहर्रम का पर्व अगाध श्रद्धा और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। शहर में निकले कलात्मक ताजियों को देखने के लिए मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित गुजरात और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे देर रात तक दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान हिंदू समाज के लोगों ने भी ताजियों पर लोबान और शिरनी चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट की। नगर पालिका द्वारा पूरे शहर में रोशनी के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं के लिए कोल्ड ड्रिंक्स व नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। लगातार गश्त के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया और ड्रोन कैमरों व वीडियोग्राफी के जरिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की निगरानी रखी गई। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #MoharramBarwani #BaljeetSinghBisen #MpNews