पातेपुर: हरलोचनपुर पुलिस ने शाहपुर बुजुर्ग गांव से विदेशी शराब के साथ दादी-पोते को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पातेपुर के हरलोचनपुर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर शाहपुर बुजुर्ग गांव स्थित एक मकान से 16.125 लीटर विदेशी शराब के साथ दादी पोते को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार की दोपहर 2 बजे के करीब जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को रात में ही शराब की खेप आने की सूचना मिल गई थी। गिरफ्तार तस्कर दौलत देवी एवं उसका पोता जयप्रकाश।