हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नहर पटरी से दबोचा एक गांजा तस्कर, 1.150 किलो गांजा बरामद
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नहर पटरी से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम जसविंदर उर्फ जस्सी है जो लाल मंदिर कॉलोनी का निवासी है। आरोपी के कब्जे से एक किलो 150 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। आरोपी लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहा था और पुलिस ने उसे गांजा बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया।