फिरोज़ाबाद: नगला महादेव स्थित कंडेश्वर महादेव मंदिर पर अवैध कब्जा करने की ग्रामीणों ने टूंडला तहसील में तहसीलदार से की शिकायत
थाना पचोखरा क्षेत्र के नगला महादेव स्थित कंडेश्वर महादेव मंदिर पर कुछ लोगों के द्वारा जबरन अवैध कब्जा करने की शिकायत ग्रामीणों ने टूंडला तहसील में एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार राखी शर्मा से की है। उन्हें शिकायती पत्र देकर मंदिर को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।