फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद स्टेशन रोड पर ई-रिक्शा में बैठी महिला और उसके बेटे के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड पर ई-रिक्शा में बैठकर आ रही महिला कल्पना ने बताया कि वह अपने बेटे के ई-रिक्शा में बैठकर आ रही थी। तभी स्टेशन रोड पर दूसरे ई रिक्शा में बैठे तीन लोगों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने मां और बेटे को पीटा। जिसमें तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।