फिरोज़ाबाद: मोबाइल झपटमार गैंग पर थाना दक्षिण पुलिस का वार, लड़की से मोबाइल छीनकर फरार हुए दो लुटेरों को 5 घंटे में दबोचा
जनपद फिरोजाबाद में लड़की से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरे महज 5 घंटे में गिरफ्तार कर लिए गए। थाना दक्षिण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को बिहारीपुर रोड स्थित खाली मकान से शुक्रवार दोपहर 12 बजे क़रीबन दबोच लिया।