फिरोज़ाबाद: ऑपरेशन मुस्कान के तहत दक्षिण थाना पुलिस ने गुम हुई तीन वर्षीय बच्ची को 12 घंटे में बरामद कर परिजनों से मिलवाया
ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने तीन वर्षीय लापता बच्ची ज्योति को 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सुपुर्द किया। बच्ची गुरुवार शाम करीब 7 बजे घर के बाहर खेलते समय गुम हो गई थी। थाना दक्षिण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोशल मीडिया समेत विभिन्न प्लेटफार्मों की मदद से बच्ची को गुरूवार देर रात 11बजे करीबन खोज निकाला।