जशपुर जिले में फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी देने का झांसा देकर शहर की बेरोजगार महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि शातिर ठग ने उन्हें स्वयं को कलेक्टर कार्यालय में सुप्रिटेंडेंट आफ फाइनेंस डिपार्टमेंट का अधिकारी बता कर विश्वास जीता और धोखाधड़ी कर फरार हो गया। पीड़ित महिलाओं ने सोमवार की दोपहर 3 बजे कलेक्टर जनदर्शन में पहुं